
नयी दिल्ली । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर तलब करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। यह मामला कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। कोर्ट आज ही इस याचिका पर अपना आदेश सुना सकता है। यह आवेदन मामले के आरोपी नवास कक्कट की ओर से दाखिल किया गया है। कक्कट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत डिपोर्ट किया गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह सुकेश चंद्रशेखर का करीबी सहयोगी रहा है। स्पेशल जज गगनदीप सिंह की अदालत में आरोपी नवास कक्कट की ओर से अधिवक्ता नवीन मल्होत्रा और रित्विक मल्होत्रा पेश हुए, जबकि दिल्ली की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अखंड प्रताप सिंह ने दलीलें रखीं। नवास के वकील ने कहा कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट के मुताबिक उनका मुवक्किल निर्देशों के आधार पर काम कर रहा था।

इस पर नवास के वकील ने जवाब दिया कि किसी व्यक्ति को तलब करना अदालत के विवेक का विषय है, अभियोजन पक्ष की इच्छा पर निर्भर नहीं करता। सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर पुलिस का आरोप है कि नवास सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिलकर कथित अपराध की रकम को अलग-अलग खातों में पहुंचाने, उसका इस्तेमाल करने और ट्रांसफर करने में मदद करता था। पुलिस ने उसे कथित तौर पर अपराध की रकम के मुख्य हैंडलर्स में से एक बताया है। जांच के मुताबिक, नवास ने बॉलीवुड हस्तियों के लिए महंगे गिफ्ट और अन्य सामान खरीदने के भुगतान की व्यवस्था करने के लिए बैंक एंट्रीज का इंतजाम किया। इन लेनदेन में कथित तौर पर पिंकी ईरानी, लीपाक्षी एलावादी और जैकलीन फर्नांडीज से जुड़े भुगतान का भी उल्लेख है। इसके अलावा, सुकेश की गिरफ्तारी के बाद भी नवास द्वारा उसके वकीलों की फीस के लिए रकम की व्यवस्था करने का आरोप है। 7 सितंबर को अदालत ने जैकलीन फर्नांडीज और लीपाक्षी एलावादी को मकोका मामले में आरोपी बनाए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जवाब मांगा था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नवास ने कुछ परिचितों के जरिए नकद रकम बैंक खातों में जमा कराई और बाद में उसे बताए गए खातों में ट्रांसफर कराया। पुलिस का यह भी दावा है कि इस रकम का इस्तेमाल गिफ्ट और अन्य चीजों की खरीद के साथ-साथ यात्रा खर्च के भुगतान में किया गया। दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडीज को पहले गवाह बनाया था। हालांकि, कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया और उनके खिलाफ बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल की गई थी। उन्हें अदालत ने समन किया था और बाद में जमानत भी मिल गई थी। अब राउज एवेन्यू कोर्ट में जैकलीन को 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली से जुड़े मकोका मामले में आरोपी के तौर पर तलब करने की मांग पर फैसला अहम माना जा रहा है।
CM योगी: प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा
विजय कुमार निगम प्रयागराज:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है। इसका लाभ हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने हाईकोर्ट में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर में फर्नीचर और उपकरण …
योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार:नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन का असर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के संचालन प्रतिफल (राजस्व) में लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर के प्रथम 13 दिनों में डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर का परिचालन कर 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा …
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- यूपी में लगाया जाएगा एथेनॉल प्लांट, 23 प्रस्तावों की मंजूरी, देखें सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इन प्रस्तावों में प्रमुख प्रस्ताव मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का रहा है। योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर प्रस्तावों की सूची- मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा मथुरा की छाता शुगर कंपनी में न्यूनतम …
UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज.
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का चार्ज लगेगा, लेकिन ग्राहकों के लिए यह मुफ्त रहेगा। 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगने की खबरें सुर्खियों में हैं। जानिए सरकार की ओर से सोमवार को जारी नए गजट …
UPI पर अब नहीं रहेगा सबकुछ फ्री… कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ट्रंप को खुश करने की तैयारी?
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता की पूरी तरह कमी दिखाते हुए यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की जमीन तैयार कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए अमेरिकी …
अमेरिकी दबाव में झुक रही मोदी सरकार, यूपीआई शुल्क को लेकर राहुल गांधी का निशाना
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई लेनदेन पर (एमडीआर) लगाए जाने की संभावित व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिकी भुगतान कंपनियों के दबाव में भारत की शून्य-एमडीआर नीति में बदलाव का रास्ता खोल रही है। राहुल गांधी ने मंगलवार को …
जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाने की मांग पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला
नयी दिल्ली । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर तलब करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। यह मामला कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। कोर्ट आज ही इस …
केदारनाथ पैदल मार्ग पर राहत कार्य जारी, चीड़बासा से सात हजार से ज्यादा श्रद्धालु निकले
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चीड़वासा हेलीपैड के समीप भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ पैदल मार्ग से बचाव एवं राहत दलों की निगरानी में मंगलवार को 150 अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दलों की निगरानी में अब तक कुल 7,350 श्रद्धालुओं को भूस्खलन …
प्रधानमंत्री मोदी: संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं
नयी दिल्ली । जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्व संवत्सरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। इस …
राजस्थान निकाय चुनावों में बसपा को मिली 19 सीटें, मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
नयी दिल्ली । राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 सीटों पर जीत मिली है। प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मायावती ने कहा कि पार्टी और भी बेहतर नतीजे ला सकती थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी में गड़बड़ियों …




