
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है। उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है और इस दौरान जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा कि भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति हर कांवड़िए की पहचान है। पैदल चलते कदम अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है—महादेव का जलाभिषेक।

उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। “तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता है और एकता से राष्ट्र निखरता है”—इस भाव के साथ उन्होंने कांवड़ यात्रा को सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग शिवभक्तों के समर्पण का उल्लेख करते हुए लिखा कि उनका उत्साह और आस्था देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है।
उन्होंने लिखा कि शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाने का आह्वान भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों से पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाने और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने लिखा कि आस्था के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी सामाजिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील भी की, ताकि आपातकालीन सेवाओं और विद्यार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अपनी पाती में मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा ही कांवड़ यात्रा की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल के प्रतीक हैं और कांवड़ यात्रा उनके लोककल्याण के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
CM योगी “घबराइए मत, कराएंगे हर समस्या का समाधान”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया …
CM योगी की ‘पाती’ में कांवड़ियों के लिए संदेश, भक्ति के साथ समरसता और सेवा का संकल्प
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है। उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है और इस …
CM योगी “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आपसी फूट, षडयंत्र के कारण गुलाम हुआ था। क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकतें आज भी फूट डाल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म षड्यंत्र का माध्यम हो गया है। देशविरोधी ताकतें इसका दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाहें …
कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अब आस्था के साथ तकनीक और आधुनिक व्यवस्थाओं का भी संगम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेशभर में हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा एप के जरिए शिवभक्तों को एक क्लिक पर यात्रा से …
पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता दिवस 2026.
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इस समारोह की अगुवाई प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मौका ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। पीएम मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे …
762 निकायों में ओटीएस लागू, 15 अगस्त से बकाया संपत्ति कर तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे करदाता.
उत्तर प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर के पुराने बकाये के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू होगी। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी। करदाता बकाया राशि अधिकतम तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे। इससे करदाताओं को राहत और निकायों को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी …
12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव.
साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात …
जंतर मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर जवाब देंगे अमित शाह, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार संसद में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति जताई है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित होकर दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई …
झारखंड प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी. ‘छात्रों पर लाठीचार्ज गलत, बातचीत से निकलेगा हल’.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड़ में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को तुरंत सुलझाना चाहिए। छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो …
विधानसभा का गेट नंबर-1 बना छावनी, SSP-IG ने संभाला मोर्चा; हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी. Jharkhand Student Protest.
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, …




