कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

  कांवड़ यात्रा एप श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि बागपत जिले में अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु इस एप का इस्तेमाल कर चुके हैं। एप के माध्यम से कांवड़ियों को यात्रा मार्ग और रास्ते में उपलब्ध जरूरी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। इससे यात्रा के दौरान किसी सुविधा को खोजने के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ रहा है।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अब आस्था के साथ तकनीक और आधुनिक व्यवस्थाओं का भी संगम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेशभर में हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा एप के जरिए शिवभक्तों को एक क्लिक पर यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। एप पर रूट मैप से लेकर मंदिर, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और भोजन तक की जानकारी मिल रही है। शिकायत या आपात स्थिति में भी श्रद्धालु इसके जरिए तत्काल मदद हासिल कर सकते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स को भी एप से जोड़ा गया है, जिससे कांवड़ियों तक यात्रा से जुड़ी पल-पल की अपडेट पहुंच रही है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ समेत कांवड़ यात्रा वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन, शौचालय और आवागमन की व्यवस्थाओं के साथ प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए यात्रा मार्गों की निगरानी की जा रही है, वहीं अधिकारी देर रात तक औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार पड़ताल कर रहे हैं।

            उन्होंने बताया कि बागपत में 20 लाख से अधिक लोगों की सुरक्षित यात्रा के साथ ही भोजन और स्वास्थ्य संबंधी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को यात्रा के दबाव के अनुरूप तैयार किया है।

             कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष जोर दिया गया है। बागपत में महिला कांवड़ियों के लिए महिला डॉक्टरों से लैस विशेष बाइक एंबुलेंस तैनात की गई हैं। जरूरत पड़ने पर ये बाइक एंबुलेंस कांवड़ मार्ग पर तेजी से पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकेंगी।

                   बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि 20 निजी अस्पतालों में यात्रियों की सहूलियत के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा 35 स्वास्थ्य कैंप कांवड़ यात्रियों की चिकित्सा सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं। इससे यात्रा मार्ग पर किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति पैदा होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

            यात्रा में शामिल बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए बड़े पैमाने पर व्हीलचेयर और ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं। इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर सहूलियत देना है, जिन्हें पैदल चलने या लंबी दूरी तय करने में परेशानी हो सकती है। योगी सरकार तकनीकी सुविधा के साथ ही हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। पूरे प्रदेश में यात्रा मार्ग पर भोजन, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है।

               गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक देर रात तक कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान भोजन की व्यवस्था और विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल के साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रा से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम के जरिए कांवड़ मार्ग पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही संबंधित टीम को सक्रिय कर उसका समाधान कराया जा सके।

              नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद में कांवड़ मार्ग को केवल सुविधाजनक और सुरक्षित ही नहीं, बल्कि शिवमय स्वरूप भी दिया गया है। मार्ग की दीवारों पर भगवान शिव और कांवड़ यात्रा से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी गई हैं। इससे कांवड़ मार्ग पर कला और आस्था का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। शिवभक्तों के स्वागत के लिए तैयार इन मार्गों पर जगह-जगह धार्मिक रंग नजर आ रहे हैं।

           योगी सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के साथ तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया है। कांवड़ यात्रा एप श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच सीधे संपर्क का माध्यम बन रहा है। एक ओर कांवड़ियों को यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी मोबाइल पर मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कंट्रोल रूम और फील्ड में तैनात अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

CM योगी “घबराइए मत, कराएंगे हर समस्या का समाधान”

विजय कुमार निगम गोरखपुर:-  रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया …

0 comments

CM योगी की ‘पाती’ में कांवड़ियों के लिए संदेश, भक्ति के साथ समरसता और सेवा का संकल्प

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है। उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है और इस …

0 comments

CM योगी “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आपसी फूट, षडयंत्र के कारण गुलाम हुआ था। क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकतें आज भी फूट डाल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म षड्यंत्र का माध्यम हो गया है। देशविरोधी ताकतें इसका दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाहें …

0 comments

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अब आस्था के साथ तकनीक और आधुनिक व्यवस्थाओं का भी संगम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेशभर में हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा एप के जरिए शिवभक्तों को एक क्लिक पर यात्रा से …

0 comments

पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता दिवस 2026.

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इस समारोह की अगुवाई प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मौका ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। पीएम मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे …

0 comments

 762 निकायों में ओटीएस लागू, 15 अगस्त से बकाया संपत्ति कर तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे करदाता.

उत्तर प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर के पुराने बकाये के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू होगी। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी। करदाता बकाया राशि अधिकतम तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे। इससे करदाताओं को राहत और निकायों को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव.

 साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात …

0 comments

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर जवाब देंगे अमित शाह, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार संसद में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति जताई है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित होकर दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई …

0 comments

झारखंड प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी. ‘छात्रों पर लाठीचार्ज गलत, बातचीत से निकलेगा हल’.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड़ में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को तुरंत सुलझाना चाहिए। छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो …

0 comments

विधानसभा का गेट नंबर-1 बना छावनी, SSP-IG ने संभाला मोर्चा; हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी. Jharkhand Student Protest.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button