
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया। अनुपूरक मांगों के अनुरूप प्रस्तावित अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट का कुल आकार ₹59,019.54 करोड़ है। प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार इस वर्ष के मूल बजट का 6.47 प्रतिशत है। इसमें राजस्व लेखे का व्यय ₹17,399.50 करोड़ तथा पूंजी लेखे का व्यय ₹41,620.04 करोड़ रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय पर विशेष बल देने का उद्देश्य प्रदेश में सड़क, ऊर्जा, उद्योग, चिकित्सा, ग्रामीण विकास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार करना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिले। इस अनुपूरक बजट के माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना, नई जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए ₹7,854.25 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इससे सरकार नई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं को भी और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेगी।

उद्योग और निवेश को सबसे बड़ी प्राथमिकता
वित्त मंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग के लिए ₹22,107.88 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की जा सकेगी।
गांवों के विकास पर विशेष फोकस
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी बड़ी प्राथमिकता दी है। इसके लिए ग्राम विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायत विकास, ग्रामीण आजीविका, मूलभूत सुविधाओं तथा गांवों में विकास कार्यों को गति देने में किया जाएगा।
प्रदेश में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार के लिए ऊर्जा विभाग को ₹7,422.27 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
अनुपूरक बजट में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए ₹2,000.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से अस्पतालों की सुविधाओं का विस्तार, चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग को ₹1,655 करोड़ आवंटित किए हैं। वहीं महिला कल्याण विभाग के लिए ₹1,094.40 करोड़ की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी।
सड़क और आधारभूत ढांचे का होगा विस्तार
अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए ₹700.01 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, पुलों तथा अन्य आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं को गति देने में किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का मूल बजट ₹9,12,696.35 करोड़ था, जिसमें राजस्व व्यय ₹6,64,470.55 करोड़ तथा पूंजीगत व्यय ₹2,48,225.80 करोड़ निर्धारित किया गया था। अब ₹59,019.54 करोड़ के अनुपूरक बजट को शामिल किए जाने के बाद राज्य का कुल बजट बढ़कर ₹9,71,715.89 करोड़ हो जाएगा। इसमें राजस्व व्यय बढ़कर ₹6,81,870.05 करोड़ तथा पूंजीगत व्यय ₹2,89,845.84 करोड़ हो जाएगा। इससे स्पष्ट है कि सरकार ने अतिरिक्त संसाधनों का बड़ा हिस्सा विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के लिए पूंजीगत निवेश पर केंद्रित किया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धनराशि का प्रावधान किया है। कुल ₹59,019.14 करोड़ की अनुपूरक मांग में सबसे अधिक ₹45,568.63 करोड़ (लगभग 77%) आर्थिक सेवाओं के लिए प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार का प्रमुख फोकस आधारभूत संरचना, उद्योग, ऊर्जा, कृषि और विकास कार्यों पर है। इसके अलावा सामाजिक सेवाओं के लिए ₹9,707.74 करोड़ (लगभग 16%), सामान्य सेवाओं के लिए ₹633.19 करोड़ (लगभग 1%) तथा कर्ज एवं उधार संबंधी दायित्वों के लिए ₹3,110.02 करोड़ (लगभग 6%) की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री योगी: अपना परिवार बचाने का अभियान चला रहे कांग्रेस-सपा
विजय कुमार निगम गाजियाबाद:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका अभियान लोकतंत्र बचाने का नहीं, बल्कि अपना परिवार बचाने की कवायद है। दोनों दल परिवारवादी राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं। एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष बनते हैं और उसी परिवार को ढोना इनकी …
गृह मंत्री अमित शाह बोले “हम SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार”
करनाल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने का आरोप लगाया और कहा कि संसद में हंगामा …
ईडी मामले में आजम खान को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक नए मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने खान की याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित …
मायावती का EVM पर सवाल..! कहा “देश में लोग फिर से मतपत्र के जरिए मतदान की मांग कर रहे हैं”
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-आधारित चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ईवीएम का इस्तेमाल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। मायावती ने साथ ही यह दावा भी किया कि आबादी का एक बड़ा वर्ग मतपत्र …
कांग्रेस और सपा को लोकतंत्र की नहीं, अपने परिवारों की चिंता है: योगी आदित्यनाथ
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों का अभियान लोकतंत्र बचाने का नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने का है और आरोप लगाया कि परिवारवादी राजनीति के कारण इन दलों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते …
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, लगाया वोट चोरी के बाद हक-हुकूक चोरी की तैयारी का आरोप
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार के स्थान पर मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) इस्तेमाल किए जाने की कथित योजना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या यह मोदी सरकार की आधिकारिक नीति है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने …
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों के शव हुए बरामद
उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद नदी किनारे से चार …
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड, फैक्ट्री में लगी भयानक आग..!
नयी दिल्ली । आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह 9.05 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और फिलहाल आग बुझाने का काम चल …
बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, वैकल्पिक व्यवस्था में विशेष सर्वेक्षण अमीनों को मिलेगा पदभार
पटना । बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हड़ताल पर गए कई राजस्व कर्मचारी और अमीन काम पर लौट आए हैं और अपना काम कर रहे हैं। सरकार ने हड़ताल पर अब तक नहीं लौटने वाले कर्मचारियों और अमीनों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। …
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …




