गुरु पूर्णिमा महोत्सव : मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

गुरु पूर्णिमा का अवसर गोरखनाथ मंदिर में विशिष्ट पूजा का होता है। बुधवार को गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायोगी गोरखनाथ, मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों और नाथपंथ के गुरुओं की प्रतिमाओं के समक्ष विधि विधान के साथ पूजन किया। आनुष्ठानिक कार्यक्रमों के क्रम में उन्होंने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी विशिष्ट पूजा की। 

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार प्रातः काल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी विधि विधान से पूजा की। 

        गोरक्षपीठाधीश्वर ने भगवान गोरखनाथ और अन्य गुरुजन को श्रद्धा निवेदित कर लोक कल्याण के पथ पर मार्गदर्शन के लिए भावपूर्ण कृतज्ञता व्यक्त की की। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष अनुष्ठान प्रातः काल से ही प्रारंभ हो गया और सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान की पूर्णता हुई। 

  गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। वैसे तो गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं, गुरु गोरखनाथ जी तथा नाथपंथ के गुरुजन का दर्शन-पूजन उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा होता है।

         उन्होंने परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए। सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार गुरु गोरखनाथ को रोट का महाप्रसाद भी अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना की आनुष्ठानिक प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गुरु पूर्णिमा पर होने वाली परंपरागत सामूहिक आरती हुई तथा सभी गुरुओं के प्रति आस्था निवेदित की गई।

‘जनरेशन गटर’ विवाद पर कंगना रनौत का नया वीडियो, बोलीं- क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे?

 भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। ‘जनरेशन गटर’ वाली टिप्पणी पर भारी आलोचना के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में कंगना ने कहा, ‘एक्सक्यूज मी, क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगी?’ उन्होंने मीडिया और कुछ फेमिनिस्टों पर …

0 comments

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, भदोही जिले का नाम फिर होगा संत रविदास नगर.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास को नमन किया। इस ‍अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बड़ा ऐलान किया और कहा कि भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही …

0 comments

उत्तर प्रदेश में बंद नहीं होंगे प्राथमिक विद्यालय, कम नामांकन वाले स्कूलों का होगा विलय.

लोकसभा के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्कूल बंद नहीं कर रही है, …

0 comments

लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन.

 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (मध्य कमान) में ‘सैन्य चिकित्सा विभाग’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह देश का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है जो विशेष रूप से सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, अनुसंधान …

0 comments

CM योगी “हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता”

विजय कुमार निगम गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं …

0 comments

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार प्रातः काल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी विधि विधान …

0 comments

UP सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न …

0 comments

चीन को बड़ा झटका! अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी संघीय संचार आयोग के इस फैसले को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिका …

0 comments

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से शुरू होगी लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

नयी दिल्ली । बीजेपी सांसदों कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज ने बुधवार को दिल्ली की महिलाओं से लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्टर करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिल सके। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, नयी दिल्ली की सांसद स्वराज ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री …

0 comments

पेपर लीक पर लोकसभा में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, बोले, जवाबदेही तय किए बिना कानून बेमानी

नयी दिल्ली लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के आंदोलन को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने के इरादे से काम कर रही थी और जब …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button