देश ही नहीं विदेश से भी उमड़ी आस्था, हजारों भक्तों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना नौवां जत्था

दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 61,612 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। अमरनाथ की 57 दिनों की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर संपन्न होगी।

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए को कड़ी सुरक्षा के बीच 33 विदेशी नागरिकों सहित 8,150 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से 1.73 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित भगवान शिव के हिमलिंगम के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को 8,796 श्रद्धालु यहां आधार शिविर से 354 वाहनों में रवाना हुए जिनमें 6,046 पुरुष, 2,042 महिलाएं, 228 साधु, 56 साध्वी, 10 बच्चे, एक ट्रांसजेंडर और 33 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार बम बम भोले, हर हर महादेव और जय बर्फानी बाबा के जयकारों के बीच वाहनों का काफिला दो अलग-अलग समूहों में रवाना हुआ। बालटाल जाने वाले वाहनों के काफिले में 3,450 श्रद्धालु थे। यह काफिला तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना हुआ जबकि पहलगाम जाने वाले काफिले में 5,346 श्रद्धालु थे जो तड़के चार बजे रवाना हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button