अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, वाहन पलटने से 6 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जम्मू के संभागीय आयुक्त, उधमपुर के उपायुक्त और जीएमसी जम्मू व जीएमसी उधमपुर के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराएं। उपराज्यपाल ने कहा, मैं भगवान शिव से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू । अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन शुक्रवार को उधमपुर जिले में जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर पलट गया। इस घटना में छह श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा राजमार्ग के उधमपुर-चेनानी खंड में टोल्डी नाले के पास हुआ जब पहलगाम आधार शिविर जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया।

घायल तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर के रहने वाले हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना, नागरिक रक्षा, यातायात पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने उन्हें बचाया और उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल था और उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया जबकि शेष पांच तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जीएमसी उधमपुर में हो रहा है। सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उधमपुर के टोल्डी नाला के पास हुई एक सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट मिली है, जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा से आए अमरनाथ जी यात्रा के छह तीर्थयात्री शामिल थे। श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहलगाम आधार शिविर जा रहे थे, तभी उनका वाहन सड़क से फिसल गया।

उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतपाल सिंह, उपायुक्त (डीसी) मिंगा शेरपा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडेंट मनोज सिकोन ने जीएमसी उधमपुर का दौरा किया और घायल तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। जिला प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अभी-अभी उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात हुई। उन्हें मध्य प्रदेश से अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक निजी गाड़ी के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल्डी नाला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली थी। हर संभव मदद दी जा रही है। मेरा कार्यालय लगातार संपर्क में है।

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; बोले- हर संभव मदद में जुटा दूतावास

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों …

0 comments

फु क्वोक हादसे के बाद चर्चा में वियतनाम, जानें हर साल कितने भारतीय पहुंचते हैं इस देश?

क्षिण-पूर्व एशिया का खूबसूरत देश वियतनाम पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। यूरोप की महंगी यात्राओं की बजाय अब बड़ी संख्या में भारतीय वियतनाम का रुख कर रहे हैं। लेकिन शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीड बोट पलटने से 15 लोगों की …

0 comments

लखनऊ से कानपुर का सफर 30 मिनट में! 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने को तैयार हैं। जल्द ही इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे। 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ₹3,600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। लखनऊ से कानपुर …

0 comments

PM Modi In Auckland: ऑकलैंड में पीएम का संबोधन; मफलर, हॉकी, कीवी और चंद्रयान; बड़ी बातें क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के जुड़ाव, न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय आदि के मुद्दों पर बातें की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें कौन-कौन सी रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड …

0 comments

इस्तीफे के बाद कैसे मिल रहा चंपतराय के रेफरेंस से VIP PASS?

 उत्तर प्रदेश की रामनगरई अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की पास आईडी सस्पेंड किए जाने को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इस बीच यह दावा …

0 comments

लखनऊ में दुर्घटना से बचा दुबई से आ रहा विमान, पक्षी के पंखे से टकराने के बाद भी सुरक्षित लैंडिंग

शनिवार को बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। दुबई से लखनऊ आ रहा फ्लाई दुबई का विमान आसमान पक्षी से टकरा गया। इसके बाद भी पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफलता प्राप्त की। दुबई ले लखनऊ आ रहे फ्लाई दुबई के विमान के पंख से हवा में ही कोई पक्षी टकरा गया। शनिवार …

0 comments

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, कई यात्री फंसे; कैसे हुई 15 भारतीयों की मौत. समुद्र बना कब्रगाह.

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव पलटने से 15 पर्यटकों की मौत हो गई। नाव 32 पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को होन में रुत से एन थोई बंदरगाह ले जा रही थी। वियतनामी समाचार पोर्टल वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल ने बताया कि नाव माननीय में रुत नगोई से 400 मीटर …

0 comments

पीएम आवास का टारगेट पूरा होते ही 30 फीसदी और बढ़ेगा आंकड़ा,गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश, 34 प्रतिशत गरीब परिवारों तक पहुंचीं सभी योजनाएं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी ‘जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत प्रदेश के गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है। हालिया समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 4,25,101 अत्यंत गरीब परिवारों (34 प्रतिशत) को उनकी पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित (संतृप्त) किया जा …

0 comments

राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा 13 को, एक्सप्रेसवे लोकार्पण व केजीएमयू के दीक्षा समारोह में होंगे शामिल.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। सोमवार को राजनाथ सिंह लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लोकार्पण एवं जनसभा में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भारत …

0 comments

कौन है CJI सूर्यकांत को गाली देने वाला वकील, सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले पर क्यों नहीं होगी FIR?

जों को ‘न्यायिक सेवक’ कहा और फ‍िर CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कोर्टरूम में कागज भी उछाले. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस वकील को कोर्टरूम से बाहर न‍िकाल द‍ि‍या, पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से मना कर द‍िया है.  सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने जजों को …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button