अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, वाहन पलटने से 6 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जम्मू के संभागीय आयुक्त, उधमपुर के उपायुक्त और जीएमसी जम्मू व जीएमसी उधमपुर के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराएं। उपराज्यपाल ने कहा, मैं भगवान शिव से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू । अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन शुक्रवार को उधमपुर जिले में जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर पलट गया। इस घटना में छह श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा राजमार्ग के उधमपुर-चेनानी खंड में टोल्डी नाले के पास हुआ जब पहलगाम आधार शिविर जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया।

घायल तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर के रहने वाले हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना, नागरिक रक्षा, यातायात पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने उन्हें बचाया और उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल था और उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया जबकि शेष पांच तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जीएमसी उधमपुर में हो रहा है। सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उधमपुर के टोल्डी नाला के पास हुई एक सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट मिली है, जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा से आए अमरनाथ जी यात्रा के छह तीर्थयात्री शामिल थे। श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहलगाम आधार शिविर जा रहे थे, तभी उनका वाहन सड़क से फिसल गया।

उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतपाल सिंह, उपायुक्त (डीसी) मिंगा शेरपा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडेंट मनोज सिकोन ने जीएमसी उधमपुर का दौरा किया और घायल तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। जिला प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अभी-अभी उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात हुई। उन्हें मध्य प्रदेश से अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक निजी गाड़ी के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल्डी नाला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली थी। हर संभव मदद दी जा रही है। मेरा कार्यालय लगातार संपर्क में है।

सीजेपी के ‘तिरंगा मार्च’ पर संकट: ‘सीपी का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को रहेगा बंद’, एनडीएमसी का फैसला

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कल यानी 16 अक्तूबर को सेंट्रल पार्क पर तिरंगा मार्च करने का आह्वान किया है। अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर के लिए की थी …

0 comments

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एलान, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट में होगा विशेष संशोधन

 SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) कराएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्यों को सूचित किया है। इन 17 राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा भी शामिल हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, …

0 comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी की राष्ट्रपति को चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में राहुल ने लिखा है कि 19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद …

0 comments

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का घर बसाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के अपने संकल्प को निरंतर सिद्ध कर रही है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रदेश भर में इस कल्याणकारी योजना के तहत अब तक कुल …

0 comments

कसारी-मसारी की पहचान को मिटाएगी योगी सरकार, अतीक का गढ़ ‘कृष्ण पुरी’ के नाम से जाना जाएगा, सीएम का एलान

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म लोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह क्षेत्र कसारी मसारी के नाम से नहीं बल्कि कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज …

0 comments

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। त्योहारों के दौरान घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर …

0 comments

लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद और 29 निलंबित

नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चल रही जांच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ में दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमीनाबाद पर कड़ा प्रहार किया है। एफएसडीए की जांच के घेरे में आए प्रतिष्ठानों में से 14 के औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 के लाइसेंस निलंबित हैं। …

0 comments

नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम

 राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने …

0 comments

प्रयागराज का कसारी-मसारी: अब माफिया का खौफ नहीं, आकार लेंगे गरीबों के ख्वाब.

जहां कभी माफिया का भय था, वहां अब बच्चों के कहकहे गूंजेंगे। जहां कभी दबंगई की दीवारें खड़ी थीं, वहां अब गरीबों के सपनों के दरवाजे खुलेंगे। जहां कभी कब्जे का अहंकार था, वहां अब गरीब के अपने घर का अभिमान होगा। यह केवल जमीन का बदलता स्वरूप नहीं है। यह उत्तर प्रदेश में बदलती …

0 comments

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा दांव, OBC के छोटे जातीय समूहों के बीच बड़े चेहरे उतारेगी पार्टी.

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी वोटबैंक पर कर रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने चुनावी राज्यों में दिग्गज नेताओं को विधान सभा क्षेत्रों में उतारकर पांच हजार से कम वोटों वाली यानी छोटे जातीय समूह वाली जातियों …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button