यूपी में सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पढ़ाई के लिए दिए टैबलेट

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग ने छात्राओं के समावेशी विकास, डिजिटल साक्षरता और तकनीकी सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए मदद फाउंडेशन के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इसके तहत भागीदारी भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर और महाराजगंज के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्यों को 40 टैबलेट दिए गए।

असीम अरुण ने बताया कि डिजिटल शिक्षा आज समय की जरूरत है। सरकार स्मार्ट क्लास, ई-कंटेंट, टैबलेट व डिजिटल उपकरण कौशल व करियर उन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को नई तकनीक से जोड़ने का अभियान चला रही है। लक्ष्य यह है कि बालिकाएं केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष और आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें। तकनीकी संसाधनों के माध्यम से छात्राओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button