राहुल गांधी के अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने कसा तंज

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि वह दक्षिणी राज्य में मुकाबला हारने जा रहे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाग राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग, अब यही चलेगा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘वह अमेठी के बजाय रायबरेली (चुनाव लड़ने) आए हैं, क्योंकि वह वायनाड सीट पर हार रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछले दो दशक से उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करती रही थीं। इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कोई भी देख सकता है कि अतीत में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत कैसे खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाएं थीं कि कांग्रेस उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। गौतम ने कहा, ‘‘वे डरे हुए हैं … सोनिया गांधी भी राजस्थान भाग गईं।श्श् सोनिया गांधी गत 20 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button