महिलाओं के गम्भीर बीमारियों से निजात हेतु जागरूकता कैम्प

के0के0 सक्सेना बहराइच। wow संस्था बहराइच के तत्वावधान में महिलाओं की गम्भीर समस्याओं से बचाव और उपाय सम्बन्धी जागरूकता कैंप का आयोजन विधान परिषद सदस्य श्रीमती डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा शुभारंभ कर किया गया।

 संस्था की अध्यक्ष सांची अग्रवाल एवं माही अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्या जैसे ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पोस्टपार्टम डिप्रैशन, यूटरिन कैंसर के विषय में जागरूकता हेतु शहर के विभिन्न अनुभवी महिला डॉक्टरों से इन गंभीर बीमारियों पर जन जागरूकता अभियान चलाकर आगाज किया। महिलाओं से जुड़ी इन गम्भीर समस्याओं के बारे में महिलाओं से परामर्श किया ताकि वह स्वयं जागरूक रह सके और समाज व अपने घर परिवार में लोगों को जागरूक बना सके इस प्रयोजन में विधान परिषद सदस्य डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ0 स्वाति अग्रवाल, डॉ0 राजुल सिंह, डॉ0 मंजरी तिवारी, डॉ0 गरिमा शर्मा ने महिलाओं को परामर्श दिया। कार्यक्रम संयोजक पलक टेकड़ीवाल, श्रेया कौर एवं महिमा दोचानिया रही। कार्यक्रम आज शाम बन सरिता रिसॉर्ट में शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष नियति जैन, मंत्री आस्था अग्रवाल व संस्था की अन्य सदस्य मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button