UP के पूर्व CM मुलायम सिंह ने ली अंतिम सांस, सैफई में कल होगा अंतिम संस्कार | Mulayam Singh Yadav Death

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था, जहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

सोमवार सुबह ली अंतिम सास
गुरुग्राम के जागरण संवाददाता आदित्य राज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 2 अक्टूबर से आइसीयू में थे और तभी से वह वेंटिलेटर पर थे।

2 अक्टूबर से हालात थे नाजुक
इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि मुलायम सिंह की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। सांस लेने में दिक्कत जारी थी, इसके साथ ही उन पर दवाई का भी असर नहीं हो रहा था। किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

लगातार कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर
मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डा. यतिन मेहता के अनुसार, उनकी हालत 9 अक्टूबर से लगातार गंभीर ही बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। इसके साथ-साथ उनकी किडनी भी सामान्य तौर पर काम नहीं कर रही थी। इन्हीं सब वजहों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

बढ़ाया गया था आक्सीजन का स्तर
एक दिन पहले रविवार को मुलायम सिंह की हालत एक बार अधिक बिगड़ी तो आक्सीजन का लेबल अधिक करना पड़ा था। करीब तीन घंटे बाद उनकी स्थिति पहले की तरह हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, उनकी हालत में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उन्हें 2 अक्टूबर से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया था। 22 अगस्त से मेदांता भर्ती सपा संरक्षक कर इलाज डा. यतिन मेहता की देखरेख में चल रहा था।

रविवार को राजा भैया ने जाना था मुलायम सिंह का हाल
उधर, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर रविवार दोपहर उनका 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। इसके मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई थी। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर थे और ICU में वेंटिलेटर पर थे। वहीं, रविवार को रामदास अठावले और यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मेदांता पहुंचे थे और वहां उन्होंने अखिलेश से मुलाकात कर सपा संरक्षक का हाल जाना था। इस कड़ी में यूपी के विधायक राजा भैया ने भी हालचाल जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button