ट्रैक्टर व लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत “6 लोग घायल” | BREAKING NEWS

अलीगढ़ (यूएनएस)। जिले में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर व लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घटना अतरौली कोतवाली क्षेत्र के तुलसी डेरी-गैस एजेंसी के बीच की है। यहां जखेरा गांव में देवी जागरण था। वहां से कलाकार लोडर से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें लोडर में बैठे रामप्रकाश (70), चंद्रपाल (62), अमन (22) और आशु (16) व उसकी बहन तनु (14) घायल हो गए। इसके अलावा ट्रैक्टर में बैठा दिनेश (45) निवासी-गोवली गांव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोडर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गाड़ियों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button