बांका: वाहन जाँच के दरम्यान पकड़ा गया भारी मात्रा में विदेशी शराब

बांका: आज सुबह उत्पाद विभाग के गुप्त कारवाई में मद्य निषेध निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा ढाकामोड़ में वाहन जाँच क्रम में न्याय रथ जो कोलकाता से बेगूसराय जाती है, उससे लाखो बेगूसराय के पंकज कुमार नामक व्यक्ति को दो एयर बैग से 750 एमएल का 30 बोतल तथा 500 एमएल तीन किंगफिशर बियर के साथ गिरफ्तार किया।

युवक दुर्गापुर से शराब लेकर आ रहा था जो बेगूसराय निवासी बिकाश नामक युवक को डिलिवरी देने जा रहा था। तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं इसी टीम द्वारा बौन्सी थाना क्षेत्र के डहुआ बस्ती के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकउप BR10GB4069 जो देखने से खाली प्रतीत हो रहा था। उसके गुप्त चेम्बर से कुल 432 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। जो गिरिडीह झारखण्ड से शराब लेकर आ रहा था।

वाहन चालक पंकज कुमार जो दुधेला सुल्तानगंज का रहने वाला है उसको गाड़ी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं वाहन मालिक सरिता देवी,पति शंकर कुमार जिसका घर गोपालपुर थाना अंतर्गत तीनटँगा करारी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जाँच की जा रही है।

रिपोर्ट: बिकाश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button