नई दिल्ली: पकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में बीएसएफ सब इंस्पेक्टर हुए शहीद

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने मे पलिस्तं का कोई जवाब नही है। पाकिस्तान ने मंगलवार को राजौरी सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी, पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए।

दरअसल, मंगलवार को जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने की मंशा से एक बार फिर फायरिंग की। सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के इस गुस्ताखी का उसी की भाषा में जवाब दिया।

इसी फायरिंग के दौरान जम्मू के राजौरी सेक्टर में तैनात बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर पी गुइते ने न केवल पाकिस्तान की इस गोलाबारी का बड़ी बहादुरी के साथ जवाब दिया, बल्कि पाकिस्तान की इस फायरिंग में फंसे अपने कई सहयोगियों की जान भी बचाई और इसी दौरान सब इंस्पेक्टर पी गुइते ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button