60 लीटर देशी शराब के साथ 7 लोग गिरफ्तार

बगहा: बगहा के पटखौली थाना के द्वारा लगातार छापामारी कर अवैध शराब के साथ 7 लोगों सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पटखौली थाना प्रभारी धर्मवीर भारती ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नगर के कई जगहों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है जिसके दौरान बरवलपुल के पास गस्ती के समय दो बाइक के साथ 60 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। जिसमें कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक वारंटी पहले से था। पकड़े गए लोग में अर्जुन कुमार, प्रमोद, विजय, बेचू ,रामजी ,शर्मा सहनी मनोज को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मध निषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए लोगों को पुलिस की गश्ती दल जिसमें पटखौली थाना प्रभारी धर्मवीर भारती, सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह और उनकी टीम के द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जिससे शराब धंधा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य दूसरे मामले में रविवार को भी 20 लीटर देशी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसे मद्य निषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाएं पुलिस गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग में पकड़े गए। जिसमें रविवार को दो लोग और सोमवार को 7 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। लगातार पटखौली थाना के द्वारा वाहनों की चेकिंग और छापेमारी की जा रही है। जिससे अवैध शराब का कारोबार करने वाले कारोबारी और धंधे बाजो को गिरफ्तार किया जा सके।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button