वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मी अभी नहीं हटाए जाएंगे

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक वन संरक्षक के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मियों के अवधि विस्तार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सहायक वन संरक्षक को की कमी तथा विभागीय कार्य प्रभावित होने के कारण 31 अक्टूबर 2019 को जारी आदेश के तहत कुल 12 सेवानिवृत्त कर्मियों को एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया था। इन 12 सेवानिवृत्त संविदा कर्मियों में से 10 व्यक्तियों द्वारा ही योगदान समर्पित किया गया था। इस वर्ष नवंबर माह में इन सभी संविदा कर्मियों के कार्य अवधि समाप्त होने वाली है।

इन पदाधिकारियों को मिला है अवधि विस्तार

पीसीसीएफ के द्वारा इन 10 कर्मियों में से 6 कर्मियों के कार्य मूल्यांकन एवं नियंत्री पदाधिकारी की अनुशंसा के आधार पर अवधि विस्तार की अनुशंसा की गई है। इन 6 संविदा कर्मियों में सच्चिदानंद ठाकुर, कार्यालय क्षेत्रीय वन संरक्षक, रांची, सुरेश कुमार सिन्हा, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रांची, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक कार्मिक, (राजपत्रित), बलवीर सिंह, कार्यालय क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, दुमका, प्रेम चंद्र शुक्ला, कार्यालय क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, जमशेदपुर एवं हसीब उर रहमान, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी, रांची शामिल हैं जिन्हें अवधि विस्तार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button