इंटीरियर डिज़ाइनर के साथ हुई लूट का खुलासा

बरेली: बरेली पुलिस ने इंटीरियर डिज़ाइनर अंजनी वर्मा के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक अंजनी वर्मा के साथ लूट की बारदात 11 नवंबर को हुई थी जिसमें उनका एक लेपटॉप बैग लूट लिया गया था। पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गांधी नगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया साथ ही लूटा गया लैपटॉप, दो सोने की अंगूठी, 14 हजार रुपये भी बरामद कर लिये।

पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी विकास है। विकास पर पीलीभीत जिले में डैकती चोरी समेत 12 मुकदमें दर्ज है।

रिपोर्ट: फजल उर रहमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button