सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। राहुल ने केंद्र सरकार पर महंगाई दर बढ़ने को लेकर ट्वीट किया है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को मुनाफा पहुंचा रही है।

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार! लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल PSU कर्मचारियों का DA बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है। सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!”

बीते गुरुवार को पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होने एक ट्वीट किया था, एक चार्ट शेयर करते हुए लिखा था, “ये मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, देश कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे है। इससे पहले राहुल ने कहा था कि बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। ये विकास है या विनाश?

अपको बता दें की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो चार्ट शेयर किया था, उसमें भारत की जीडीपी -10.3 फीसदी है, जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 0.4 फीसदी है। जीडीपी ग्रोथ में बांग्लादेश नंबर वन पर है, जिसका जीडीपी ग्रोथ रेट 3.8 फीसदी है. इसके बाद म्यामांर की जीडीपी ग्रोथ रेट 2.0 फीसदी, चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button