लखनऊ: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले चार दिनों में पारा और लुढ़क सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

*पहाड़ों पर बर्फबारी होने से गिरेगा पारा*

हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पारा और गिरेगा। मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ने की अंदेशा है।

*राजधानी का लुढ़का पारा तो हो सकती है बारिश*

गुरूवार को मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ का पारा लुढ़क कर रात आठ बजे नौ डिग्री तक जा सकता है। इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण से ठंड में और बढोत्तरी का अनुमान है। रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई थी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई थी। तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से ठंड बढ़ी है। हालांकि बारिश होने की वजह से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।

*परेशानी बढ़ेगी किसानों की*

अचानक बदले मौसम की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही अगर आगे भी ऐसा ही मौसम रहा तो धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई में देरी हो सकती है। साथ ही सरसों, फूल गोभी, टमाटर जैसी फसलों को भी नुकसान पहुँचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button