रिहायशी इलाकों में बंदरों का आतंक, बंदरो के झुंड ने किया बच्चे को घायल

पटना। विजय कुमार शर्मा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाके थापा कॉलोनी निवासी शंकर राम के पुत्र अमर कुमार उम्र लगभग 13 वर्ष को आज सोमवार की सुबह घर के नजदीक खेलते समय बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया और उसे काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

बच्चे के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर बंदर जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। आनन-फानन में परिजनों तथा ग्रामीणों के द्वारा जख्मी बच्चे को वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा बच्चे का उपचार किया गया।

इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, मामला सत्य पाए जाने और साक्ष्य के साथ आवेदन करने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button