बहराइच: शौच को जा रहे अधेड़ को दबंगों ने मारी गोली

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: जनपद बहराइच में दबंगों ने जमकर कहर बरपाया है कानून के भय से बेखौफ हुए दबंगों ने अधेड़ को सरेआम गोली मार दी। रामनरेश सिंह नाम का शख्स घर से शौच के लिए अपने खेत की तरफ निकला था तभी कुछ लोगों ने उसे दौड़ाया और फायर झोंक दी।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले विशेष समुदाय के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की थी और तभी से यह विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा था। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि कहीं ना कहीं यह घटना पुलिस की लापरवाही से घटित हुई है। अगर पुलिस पहले कार्यवाही करनी होती तो शायद दबंग इस घटना को अंजाम न दे पाते।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button