चित्रकूट: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दलित युवक करी जमकर पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

चित्रकूट। संजय साहू: चित्रकूट में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दलित युवक की जमकर बंधक बना उसकी पिटाई कर दी है जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला मऊ थाना क्षेत्र के ओझर गांव का है जहां 15 अक्टूबर को सुधीर नाम के दलित नाबालिग युवक को गांव के ही संतोष शुरूआ और उसके परिवारिक जन पुरानी रंजिश के चलते को बंधक बना नदी किनारे ले गए जहां उसके हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे मरणासन्न कर मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए मामूली कार्रवाई कर दी और उनको गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित परिजनों से पैसे की डिमांड करने लगे। जिस पर पीड़ित परिजनों के द्वारा पैसे न दिए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके बाद पीड़ित युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन पीड़ित परिजनों के पास पैसे के अभाव के चलते उसका इलाज नहीं करवाया। जिससे आज उसके घर पर ही मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिजनों की तहरीर पर अब चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि इस मामले पर प्रथम दृष्टया पुलिस ने 151 की कार्रवाई की थी। मेडिकल रिपोर्ट में कोई गंभीर चोटें नहीं आई थी इसकी वजह से मुकदमा नहीं पंजीकृत किया गया था। युवक की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर अब चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जो पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस पर पैस की डिमांड करने का जो आरोप लगाया है वह सरासर गलत है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button