झांसी: थाने में हो रही पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

झांसी। धीरेन्द्र रायकवार: झांसी के शहर कोतवाली थाना में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने थाना पहुंची एक फरियादी महिला की थप्पडों के साथ जमकर पिटाई की है, थाने में हो रही पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि वर्दी पहने महिला सिपाही उसका हाथ पकङे हुये है।

वहीं दूसरी महिला सिपाही सादा लिबास में फरियादी को एक बाद एक कई थप्पड़ जङ रही है। जबकि फरियादी को डांट रहा व्यक्ति भी थाने का मुंशी है। जो महिला को दुत्कार कर थाने से भगा रहा है।

झांसी शहर कोतवाली की पुलिस ने फरियादी महिला से ऐसा बर्ताव किया कि उसे देखकर खुद विभाग के मुखिया भी शर्मा जाएं। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के अंदर हाल में दो महिला कांस्टेबिल जो छीना झपटी कर रही है इस मामले में जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button