16 वें बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, नवजात बच्चे की भी हुई मौत

मध्य प्रदेश। शिवम सिंह राणा । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपने 16 वें बच्चे को जन्म देने के बाद 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसके नवजात बच्चे की भी जल्द ही मृत्यु हो गई।

महिला की पहचान दमोह जिले के पदाझिर गांव की निवासी सुखरानी अहिरवार के रूप में हुई है। उन्होंने शनिवार को अपने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत एक मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHA), कालो बाई विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया।

कल्लो बाई विश्वकर्मा ने कहा, “हालांकि, महिला और उसके नवजात शिशु की हालत गंभीर हो गई और उन्हें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।”

उन्होंने बताया, महिला ने पहले 15 बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से सात को खो दिया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी ने घटना की पुष्टि की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button