आंगन में खून से लथपथ मिला धनबाद के JMM नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी का शव

झारखंड। शिवम सिंह राणा । झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धनबाद के JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर के अंदर दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। दंपति के शव आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरुआत कर दी।

दरअसल, यह खौफनाक वारदात शनिवार देर रात सुदामाडीह थाना क्षेत्र के गौराखुंटी की है। जहां आरोपियों ने पहले पति-पत्नी को गोली मारी, फिर आंगन में लाकर गला रेत दिया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली। पुलिस को मौके से तीन खोखा और चाकू मिला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रात को 4-5 बदमाश उनके घर में घुसे और सो रहे दंपती को गोली मार दी।


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, शुरूआती जांच में यह मामला दो परिवार के बीच की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंच ने कहा मृतक शंकर रवानी जेएमएम धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष थे। जिनकी शनिवार देर रात पत्नी समेत हत्या कर दी गई। दोनों के शवों पर गोली और चाकू के निशान मिले हैं। 

बता दें कि शंकर रवानी के बड़े बेटे कुणाल रवानी की भी 3 साल पहले  2017 में हत्या हो चुकी है। उस पर रेनबो ग्रुप चेयरमैन और चाचा धीरेन की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद से ही दोनों परिवार में आपसी रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि भीड़ ने कुणाल की हत्या कर बॉडी को बुरी तरह से काट दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button