झाँसी: बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी पीछे से टक्कर, मोके पर मौत

झाँसी। शैलेन्द्र कुमार धमैनिया: झाँसी जनपद के मऊरानीपुर के अम्बेडकर चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक बाइक सवार युवक को पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मोके पर मौजूद राहगीर द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सक मृत घोषित कर दिया।

आज शाम लगभग 6:30बजे मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन कछियाना निवासी नरेंद्र पुत्र शंकर कुशवाहा (35) अपनी बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही अम्बेडकर चौराहे के पास पहुँचा की पीछे से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोके पर मौजूद राहगीरों द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मोके पर पहुची पुलिस ने पिकअप को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button