वाराणसी: अधेड़ ने फांसी लगा कर दी जान, परिवार सदमे में

वाराणसी। उमेश सिंह: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी राजकुमार शुक्ला 56 वर्ष ने नायलॉन की रस्सी के सहारे फाँसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार राजकुमार शुक्ला 56 वर्ष मूल निवासी ग्राम नटवा थाना औराई जिला भदोही के रहने वाले थे तथा चाँदपुर स्थित एक कार्पेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। मृतक लगभग 2 दशकों से शिवदासपुर में अपना निजी मकान बनवाकर पत्नी मीरा देवी व 2 पुत्र व 1 पुत्री के साथ रहते थे। मौके पर परिजनों ने बताया की यह डिप्रेशन की दवा लेते थे। बीती रात यह खाना खाकर सो गए, कुछ देर बाद जब पत्नी मीरा देवी ने उन्हें कमरे में नही देखा।

तो वह उन्हें खोजने लगी जब वह प्रथम तल पर पहुँची तो उन्होंने देखा कि राजकुमार शुक्ला टीन शेड के बने कमरे में लोहे की एंगल से फांसी लगा लिए हैं। यह देखते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम जांच कर लौट गई, मौके पर पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही थी। मृतक अपने 4 भाइयों में सबसे बड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button