बहराइच: सपाइयों ने की योगी का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का मुक्की, सौंपा ज्ञापन

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: हाथरस की घटना के बाद बलरामपुर में हुए बलात्कार और हत्या के प्रकरण पर विपक्ष सरकार को घेरने में लग गया है। बहराइच में भी प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर और बलात्कारियों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग को लेकर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशश की।

जिसको लेकर पुलिस और सपाइयों में धक्कामुक्की भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने पुतला छीन कर अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने कहा कि ये सरकार अपराधियो को रोकने में पूरी तरह विफल है।

जिस तरह हाथरस में बच्ची की जीभ काट दी गयी, उसी तरह सरकार हमारी भी जीभ काटकर अन्याय के खिलाफ बोलने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि ततकाल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर बलात्कारियों को फांसी दी जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button