कैमूर: आनंद मोहन की रिहायी के लिए युवाओं ने किया चक्का जाम

कैमूर | अजीत कुमार गुप्ता | कैमूर जिले के मोहनिया में आनंद मोहन की रिहाई के लिए करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने नेशनल हाईवे 2 पर चक्का जाम किया। जहां आनंद मोहन जिंदाबाद और नीतीश सरकार विरोधी नारे भी लगाये। nh2 जाम होने की सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं को समझा कर nh2 से चक्का जाम को हटवाया।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने बताया गरीबों के मसीहा आनंद मोहन सिंह ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उसके बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा जा रहा है। यह कौन सा कानून है जहां सजा पूरा करने के बाद भी लोगों को नहीं छोड़ा जाता है। महाराणा प्रताप की पिछले पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने उन्हें बाइज्जत रिहा करने की घोषणा की थी, उसके बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा जा रहा है। तो हम लोगों ने आनंद मोहन जी के रिहाई के लिए आज नेशनल हाईवे को जाम किया है, अगर उनकी रिहाई नहीं होती है तो हम लोग रेल चक्का जाम भी करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button