बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, मीठापुर बस स्टैंड से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पटना| विवेक रॉय| बिहार में चुनाव से पहले एसटीएफ पूरी तरह से एक्टिव है ताकि किसी तरह से भी कोई अव्यवस्था न हो और असामाजिक तत्व एक्टिव न हों। इसको लेकर एसटीएफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पटना के मीठापुर बस स्टैंड से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। इसके साथ ही एसटीएफ ने तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ ने जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है उनका नाम – राजू यादव, महेंद्र सिंह और अजीत कुमार है। तीनों अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। राजू यादव मुंगेर जिला का रहने वाला है जबकि महेंद्र सिंह और अजीत कुमार भोजपुर जिले का निवासी है।

तीनों तस्करों के साथ ही पुलिस ने आठ पिस्टल और आठ मैगजीन भी बरामद किया है। पटना के जक्कनपुर थाना इलाके में बिहार एसटीएफ ने ये कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button