नालंदा: फिट इंडिया मार्च निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

नालंदा |ऋषिकेश कुमार |  बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से फिट इंडिया मार्च निकाली गयी। जिसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिसका शुभारंभ उपविकास आयुक्त राकेश कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मार्च श्रम कल्याण मैदान से शुरू होकर एतवारी बाजार होते हुए समाहरणालय में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि फिट इंडिया मार्च का उद्देश्य है कि रन करने से लोगो का स्वस्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही हमारा जो प्रजातंत्र है वो भी स्वस्थ रहे इसके लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है। वो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा ले एवं जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा हुआ है वो मतदान के दिन अपना मत का प्रयोग अवश्य करें। इस मार्च में अन्तराष्ट्रीय रग्वी खिलाडी स्वेता शाही भी शामिल हुई और उन्होंने ने भी लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button