दानापुर:अज्ञात व्यक्ति को अपराधियों ने बाइक रुकवाकर मारी गोली

दानापुर|पंकज राज| पटना के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत भुसौला दानापुर के पास सोन नहर रोड में अज्ञात व्यक्ति को अपराधियों ने बाइक रुकवाकर गोली मार दी और हथियार लहराते आराम से फरार हो गये।  दिनदहाड़े अति व्यस्त सड़क पर बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से इलाके में अफरातफरी सी मच गयी। वही उस रोड से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर, खून से लथपथ तडपते बाईक सवार को गम्भीर अवरस्था में पटना एम्स ले जाकर भर्ती कराया।
वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस छानबीन में जुट गयी।
एसएचओ फुलवारी रफीकुर रहमान ने बताया कि घायल का इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है।उसकी पहचान करायी जा रही है और अपराधियों का पता लगाने में पुलिस टीम जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button