चित्रकूट: लकड़ी काटने गए पत्नी पति का शव बरामद, हत्या की आंशका

चित्रकूट। संजय साहू: दरअसल मामला मऊ थाना अंतर्गत चंदई गांव का है, जहां अपने गांव से लकड़ी काटने गए शिवल लाल और सरोज दोनों दोपहर 12 बजे बाकी साथी और ग्रामीणों के साथ लकड़ी काटने गए थे। देर रात वापस न आने पर जब घर के लोगो ने खोजना चालू कर दिया तो दोनों का शव जंगल मे झाड़ियों के पास रात को लगभग 8 बजे मिला है।

शिवलाल के तीन छोटे बच्चे है, वही मामले में मोड़ तब आ गया जब मृतक के छोटे भाई चंद्रमोहन ने बताया कि यह आकाशीय विजली से नही मरे इनको मारा गया है। चंद्रमोहन के मुताबिक उसकी भाभी के तन पर एक भी कपड़ा नही था। उसके बाद उसने उसकी साड़ी से उसको ढक दिया और कहा कि इनको मारा गया है। उनके शरीर पर कोई भी आकाशीय विजली गिरने के निशान नही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है। और पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button