सहारनपुर: सऊदी अरब से युवक ने परिजनों को वीडियो भेजकर लगाई वापसी की गुहार

सहारनपुर। सुशिल कपिल: सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ओर एक ऑडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ऑडियो ओर वीडियो में कहा जा रहा है कि हम सब लोग सऊदी अरब की जेल में बंद है और मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा की हमें यहां छुड़वाया जाए। हम यहां बहुत परेशान हैं क्योंकि यहाँ पाकिस्तान ओर बांग्लादेश के लोगो को तो छोडा जा रहा है लेकिन यहां की सरकार हमें नही छोड़ रही है।

सऊदी अरब की जेल से ही देवबंद के एक बंदी ने गुपचुप तरीके से एक ओडियो ओर एक जेल के बंद लोगो की वीडियो वायरल की है ओर मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा है कि हमे किसी भी तरह यहां से निकाला जाए।

इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला की देवबंद का ही एक व्यक्ति इस जेल में बंद है और यह मोहल्ला बेरुन कोटले का रहने वाला है, जिसका नाम मुस्तकीम है। मुस्तकीम लाँकडाउन से पहले सऊदी गया था मुस्तकीम की पत्नी शबाना से जब बात की गयी तो उसने बताया कि ये वीडियो औरऑडियो मुस्तकीम का ही है। शबाना का कहना है कि उसका पति मुस्तकीम बहुत ज्यादा परेशान है। शबाना ने पीएम मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button