नालंदा : पंचाने नदी से मिला एक युवक का शव

नालंदा| ऋषिकेश कुमार| भागन बीघा थाना क्षेत्र इलाके के पंचाने नदी से एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाकों में हलचल मच गयी। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक की 3 दिन पहले हत्या कर उसके शव को पंचाने नदी में फेंक दिया था।

अभी कुछ दिन पहले ही इसी पंचाने नदी से अब तक 3 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। कहा जा सकता है कि यह इलाका हत्या और हत्या करके शव को फेंकने के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है।
अभी महज कुछ महीने पहले ही इस इलाके से एनसीसी के जवान की हत्या कर, उसके शव को इसी पंचाने नदी में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button