शराब के नशे में स्कार्पियो में सवार 4 युवकों ने चालक को दी जान से मारने की धमकी

कैमूर|अजीत कुमार गुप्ता | कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है। यह सभी शराब के नशे में थे और शराब की बोतल भी लेकर बनारस से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। बनारस से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान चालक को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। चालक ने मोहनिया चेक पोस्ट पर मौजूद रहे उत्पाद विभाग के अधिकारियों को इनके द्वारा दिए जाने वाले धमकी और शराब पीने की बात कह कर पकड़वाया सभी को। गिरफ्तार होने के बाद ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कह कर फूट फूट कर रोने लगे शराबी। स्कॉर्पियो का चालक रामबाबू बताता है मुजफ्फरपुर से गाड़ी के मालिक ने इन चारों को अपना दोस्त बताकर वाराणसी के लिए भेजा था। वाराणसी से मुजफ्फरपुर जाने के लिए जब चले तो यह लोग हम को मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। यूपी में इन लोगों द्वारा शराब पीया गया और शराब की बोतले भी गाड़ी में रख ली गई। जब मैं विरोध किया तो मुझे भी लोग मारने लगे। फिर मैंने चेक पोस्ट पर गाड़ी खड़ा कर पुलिस को बताई। जिसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हम सभी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार बताते हैं शराब पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर तैनाती की गई है । जहां एक कार युपी से बिहार आ रहा था जिसको रुकवाया गया तो गाड़ी रुकते ही कार पर सवार कुछ लोग भागने लगे। उन लोगों को खदेड़ कर पकड़ा गया। इन लोगों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और गाड़ी में भी शराब मौजूद था। चालक बता रहा था मुजफ्फरपुर से बनारस आए हैं वापस लौट रहे थे सभी। चालक को भी मारने की धमकी दे रहे थे। कुल 4 लोग गाड़ी में सवार थे सभी को जेल भेजा जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button