हाजीपुर: गांव के 30 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

हाजीपुर,वैशाली| शराफ़त ख़ान| महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के खन्पट्टी गांव में पोखर में भैंस को नहाने ले गये, गांव के 30 वर्षीय युवक कुदंन कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुंदन शनिवार की शाम को अपनी भैस को नहाने के लिए पोखर में गया था। जहां गहरे पानी मे चले जाने से डुब गया और उसकी मौत हो गयी। रविवार की सुबह पोखर से काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। शव को देखते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और सभी रोने पीटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मुखिया पति दिलीप राय, उप प्रमुख अवधेश राय, सरपंच शिवम् ठाकुर, वार्ड सदस्य इंद्रजीत राय आदि ने पहुंच कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के स्वजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर के जिलवारा चौक पर टायर जलाकर घंटो सड़क जाम रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button