लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ

आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है।

लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि 10:30 बजे तक उपलब्ध होती है। प्रतिदिन करीब 80 हजार यात्री सफर करते हैं। दीपावली पर्व के दिन आठ नवंबर को लखनऊ मेट्रो की ट्रेन सेवाएं सुबह छह से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह छह बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन सेवा सात बजे रवाना होगी। यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button