लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी वरुण विहार योजना, 24 सितंबर को CM योगी करेंगे शिलान्यास

एलडीए की दो आवासीय योजनाओं नैमिष नगर व वरुण विहार का शुभारंभ गुरुवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के निकट दोना ग्राम में भूमि पूजन करके शिलान्यास करेंगे, इसी के साथ दोनों योजनाओं के 4520 भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

समारोह में पांच अपार्टमेंट में भी शिलान्यास होगा। कुल 8670 परिवारों काे भूखंड व फ्लैट मिल सकेंगे। सबसे अहम बात यह है कि वरुण विहार योजना को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यूपीडा को पत्र भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना 6580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसमें काशी और कैलाश खंड में 2847 और सीतापुर रोड स्थित 3600 एकड़ क्षेत्र की नैमिष नगर योजना में 1673 सहित 4520 भूखंडों का पंजीयन खोला जाएगा।

650 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार हुई दोनों योजनाओं में विभिन्न आय वर्गों का ध्यान रखा गया है। इनमें 72 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड दिए जाएंगे, जो 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे। ये दोनों योजनाएं राजधानी के विस्तार को नई दिशा देंगी। इनसे शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आवासीय, व्यावसायिक और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।

इसी तरह से अनंत नगर स्थित अदिति अपार्टमेंट व शारदा नगर स्थित वागेश्वरी अपार्टमेंट के भवन निर्माण पर 719 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत 1446.019 करोड़ रुपये खर्च करके लेक व्यू, पार्क व्यू व ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट के कार्यों का शिलान्यास होगा।

पांच अपार्टमेंट में 4150 फ्लैट बनाए जाएंगे। समाराेह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा स्थानीय विधायक और करीब 15 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हैं।

यह भूखंडों का मूल्य प्रति वर्ग फीट

  • वरुण विहार में भूखंड की कीमत 2800 रुपये
  • नैमिष नगर में भूखंड की कीमत 3800 रुपये

वरुण विहार योजना में कार्यक्रम स्थल की तैयारियां तेज

काकोरी में आगरा एक्सप्रेस वे के पास दो आवासीय योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज हैं। आगरा एक्सप्रेस वे के पास 12 गांवों का अधिग्रहण कर एलडीए वरुण विहार योजना विकसित कर रहा है।

कार्यक्रम स्थल मिट्टी को बराबर करने का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग बनाई जा रही है। जिसमे वीआइपी पार्किंग भी शामिल है। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 15 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

वरुण विहार में फेज एक व दो के भूखंड

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)भूखंडों की संख्यापंजीकरण धनराशि (₹)
112.51,5171,69,470
1624602,44,040
2006123,01,280
288684,33,850
300814,51,920
4501096,77,880
कुल2,847 भूखंड22,78,440

नैमिष नगर के फेज एक व दो के भूखंड

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)भूखंडों की संख्यापंजीकरण धनराशि (₹)
721971,47,000
112.55242,29,995
1625203,31,200
2002994,08,880
2881035,88,790
450309,19,980
कुल1,67326,25,845


इन अपार्टमेंट का शिलान्यास

स्थलअपार्टमेंट का नाम
बसंतकुंजपार्क व्यू
गोमती नगरलेक व्यू
शारदा नगर विस्तारवागेश्वरी
अनंत नगरअदिति
मिल रोड ऐशबागऐशबाग स्क्वायर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button