
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि ट्रांसफर की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के भी मिला है। सम्मान निधि की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुल 4,482 करोड़ रुपये (लगभग ₹4,482.19 करोड़) की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है।
उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है। किसानों के खातों में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को 18,690 करोड़ रुपये मिले। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम मोदी का आभार जताया। तेलीबाग के गन्ना अनुसंधान संस्थान में कार्यक्रम के तहत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गईं।

इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार की ओर से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। आमतौर पर प्रत्येक किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।
ऐसे चेक करें अपनी ट्रांसफर राशि का स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Portal पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Get OTP पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापित करें और अपना स्टेटस देखें।
यदि आपका eKYC या बैंक आधार लिंकिंग अधूरा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। जिसे नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र या बैंक जाकर पूरा किया जा सकता है।




