युवा वर्षों मेहनत करके मिली डिग्रीयों को आग के हवाले कर रहा है, भूखा मर रहा है, मोदी जी जन्मदिन मना रहे हैं: कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष

अलीगढ़। मोहम्मद सहनवाज: लगातार देशभर में बढ़ रही बेरोजगारी और गिरती हुई जीडीपी को अपना हत्यार बनाकर लगातार प्रदर्शन कर रही कांग्रेस एक बार फिर मैदान में नजर आ रही है। कांग्रेस के द्वारा मोदी जी के जन्मदिवस के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जारहा है, साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके बीजेपी को आइना दिखाने की बाते कही जा रही है।

पूरा मामला अलीगढ़ जिले का है जहां कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया गया जहां कांग्रेस के दो दर्जन से भी कार्यकर्ताओं के द्वारा बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए, बीजेपी पर जमकर तंज कसे। साथ ही बीजेपी के द्वारा बेरोजगारी को बढ़ाने वाले अध्यादेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया आज देश भर में युवा परेशान है बेरोजगार है साथ ही किसानों ने अपने जिन बच्चों को अपने पेट काटकर पढ़ाया हो आज वो नौकरी के लिए परेशान है।

छात्रों के द्वारा अपनी डिग्रियों को जलाया जा रहा है, लेकिन बीजेपी की तानाशाही सरकार युवाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए कांग्रेस के द्वारा लगातार देशव्यापी आन्दोलन किये जा रहे है। जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष युवा ओमवीर यादव के द्वारा देश मे बढ़ती बेरोजगारी सहित अन्य मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नौकझौक भी हो गई। वहीं पुलिस के द्वारा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मजिस्ट्रेड रंजीत सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ज्ञापन देने का कार्यक्रम था उंनके द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। समझाने पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन बन्द नही किया गया। सभी को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button