वाराणसी: “बुनकर और किसान” की समस्याओं को लेकर शास्त्री घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन पर प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर प्रांतीय स्तर पर आयोजित धरना एवं प्रदर्शन के क्रम में सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ समस्त संगठनों व सम्मानित नागरिकों के साथ जिला मुख्यालय पर तीन सूत्री मांग को लेकर जिला स्तरीय बैठक व धरना दिया गया।

वाराणसी में आंदोलनरत बंद कर फ्लैट रेट पर दी जाने वाली बिजली की दरों को प्रदेश सरकार द्वारा मान लेने के बावजूद लागू न कर उनके साथ किए जा रहे धोखे को तत्काल समाप्त कर बिजली फ्लैट रेट पर आपूर्ति की जाए।

जिले के समस्त धान क्रय केंद्रों पर राइस मिल मालिकों की मिलीभगत से किसानों की धान में नमी बता कर व सरकारी मूल्य से कम लगाकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है अतः हम सभी योगी सरकार से यह मांग करते हैं किसानों पर अत्याचार बंद और फ्लैट रेट बिजली बहाल की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button