उन्नाव: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कब्रिस्तान और शमशान को लेकर दिया विवादित बयान

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने बिगड़े बोल को लेकर अक्सर ही सुर्ख़ियों में छाए होते हैं। सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में नुक्कड़ सभा के दौरान प्रेस से वार्ता करते हुए उनका एक और बयान खबरों में लोगों का ख़ासा ध्यान बटोर रहा है। साक्षी महाराज ने कब्रिस्तान और शमशान को लेकर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा की कब्रिस्तान और शमशान अनुपात के हिसाब से होना चाहिए। अगर गांव में एक भी मुसलमान है तो उसके लिए कब्रिस्तान बहुत बड़ा है। हम और आप खेत की मेड या गंगा के किनारे ही दाह संस्कार करते हैं। क्या ये हिन्दुओं पर घोर अन्याय नही है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की हमारी धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए। हम लोग क्या से क्या करने वाले है।

आपको बता दें की वहीँ इस नुक्कड़ सभा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही कोविड-19 के नियमों की भी अनदेखी की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button