ट्रक और बाइक के बीच हुयी टक्कर, 1 महिला की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

नवादा | सुनील कुमार| जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पटना- रांची रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी और एक अन्य महिला समेत 2 लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने रजौली अनुमंण्डल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बाइक सवार सभी लोग अपने ग्राम ढाबा गाँव से रजौली बाजार आ रहे थे। मार्केट के बाद जैसे ही एनएच 31 पर आये कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के चपेट में आ गये। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं 2 अन्य घायल हो गये है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने एनएच 31 जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम हटाने का प्रयास में जुटी थी। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। समाचार संप्रेषण तक जाम नहीं हटाया जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button