बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के मामले पर मुकदमे जल्द से जल्द समाप्त हो: इकबाल अंसारी

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: 27 साल बाद अदालत 30 सितंबर को बाबरी विध्वंस मामले पर फैसला सुनाने जा रहा है। अब फैसले के पहले बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने सभी आरोपियों को बरी करने तथा राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के सभी मसलों को खत्म करने की गुजारिश की है। बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि यह मसला सुप्रीम कोर्ट में रहा और सुप्रीम कोर्ट से फैसला भी आ गया है।

फैसला मंदिर के हक में आया। बाबरी विध्वंस के मुकदमे में बहुत से लोगों की सुनवाई हो चुकी है और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस दुनिया में नहीं है। जो लोग बचे हैं वे भी बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। हम यह चाहते हैं कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जितने भी मुकदमे हैं उन को समाप्त कर देना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या मसला हिंदू और मुसलमान के बीच का एक विवाद बन गया था और यह राजनीति में आ गया था।

अब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है तो सरकार को चाहिए कि इस मसले को पूर्ण रूप से खत्म कर दे। हम यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान मंदिर और मस्जिद के नाम पर कोई भी ऐसा काम न करें जो देश की तरक्की में बाधा बने। धर्म के नाम पर यदि कोई भी विवाद रहता है तो इससे देश कमजोर होता है। मैं यह चाहता हूं कि हमारे देश में बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के मामले पर जो भी मुकदमे हैं वह जल्दी से जल्दी समाप्त किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button