पीएनबी मल्हीपुर बैंक में अज्ञात चोरों ने दीवाल और दरवाजे का ताला तोड़कर की चोरी करने की कोशिश

रोहतास | राहुल मिश्रा | रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत थाना महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पीएनबी मल्हीपुर बैंक में अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात दीवाल और दरवाजे का ताला तोड़कर बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया।

बैंक प्रबंधक आकाश कुमार का कहना है कि बीते रात चोरों के द्वारा बैंक की दीवाल और ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। दीवाल भी तोड़ी गयी है, ताला भी तोड़ा गया है, लेकिन चोर कोई भी सामान चोरी नहीं कर पाये। इस घटना के संबंध में स्थानीय थाना और पीएनबी बैंक के वरीय अधिकारी को सूचना दे दी गयी है। वहीं सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button