चोरी की बाइक और देशी कट्टा समेत चोर गिरफ्तार

पटना। विजय कुमार शर्मा । बाइक चोरी को लेकर बेतिया पुलिस को सफलता मिली। चोरी की बाइक, कारतूस मास्टर चाबी के साथ 4 अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। उक्त बातों की जानकारी उपेंद्र नाथ वर्मा पुलिस अधीक्षक बेतिया ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ जगहों पर बाइक चोर गिरोह, चोरी को अंजाम देने के लिए घूम रहे है। जिसके आलोक में मुकुल परिमल पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस निरीक्षक उग्र नाथ झा, पु नि सह थानाध्यक्ष मुफस्सिल एवं पु अ नि राज रूप राय, प्रभारी तकनीकी शाखा के साथ विशेष टीम गठन कर छापेमारी की गई।

इस छापामारी के क्रम में एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल एवं एक मास्टर चाबी सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आगे उन्होंने बताया कि जिसकी पहचान बसंत विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र अभिषेक कुमार और हरीवाटिका चौक निवासी शक्तिनाथ शाही का पुत्र गौरव शाही, देवेंद्र मिश्रा का पुत्र किशन कुमार और मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मद अकबर के पुत्र मो शाहिद के रूप में पहचान हुई।

आगे उन्होंने बताया कि इस छापामारी दर में पु अ नि पूर्णकांत समर्थ, सत्येंद्र कुमार, परि पु अ नि देवेंद्र कुमार, सिपाही अरुण कुमार, निर्भय कुमार, मनीष कुमार तकनीकी शाखा एवं सिपाही आनंद कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button