मनचले युवक को छेड़खानी करनी पड़ी महंगी, महिला ने युवक की सरेआम की धुनाई

गोंडा। तुफैल खान। खबर गोंडा जिले से है जहां महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रभाव का उदाहरण उस वक़्त देखने को मिला, जब थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने महिला से सरेआम छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे दिया।

लेकिन अरुण कुमार तिवारी नामक युवक की इस काली करतूत से महिला ने साहस का प्रदर्शन करते हुए उसे पकड़ लिया और सरेआम उसकी धुनाई कर डाली, महिला द्वारा युवक की पिटाई देखकर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया, फिर क्या था महिला की इस निर्भीकता को देखते हुए लोगों ने मनचले युवक पर भी बारी बारी कर अपना हाथ साफ कर लिया, जिसके महिला ने 112 पर फोनकर मनचले युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है की यह महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम से प्रभावित थी जिसके बाद उसने निर्भया के रूप में शैतान का सामना किया ,और उसे माकूल जवाब दिया जिसपर लोगों ने जमकर सराहना की ।

आपको बता दें पिछले कई हफ्तों से जिले भर में पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक कर शसक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button