सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर उठाई आवाज, बोली निष्पक्ष जांच चाहती हैं

सुशांत के केस की जांच को लेकर आज फैसला आने वाला है. सुप्रीम कोर्ट आज जांच को लेकर फैसला सुनाएगा की केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने होने वाले हैं. लेकिन अभी तक एक्टर के सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है. केस की जांच को लेकर भी राजनीती देखने को मिल रही है. ऐसे में सुशांत के लिए न्याय की मांग लगातार उठ रही है. अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठाई है.

सुशांत की बहन ने करी मांग सीबीआई जांच की

श्वेता ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने एक बोर्ड को पकड़ा हुआ है. उसमें लिखा है- मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं. मैं सुशांत केस के लिए सीबीआई जांच की अपील करती हूं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- समय है कि हम सच को खोजें ताकि हमें न्याय मिल सके. प्लीज हमारे परिवार और पूरी दुनिया की मदद करें ये जानने के लिए कि क्या सच है. ताकि एक नतीजे पर पहुंचा जा सके. वरना हम कभी शांतिभरा जीवन नहीं जी सकेंगे. सुशांत केस की सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं.

सुशांत की बहन श्वेता ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने कहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहती हैं ताकि सच सामने आ सके. मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. जिससे ये साफ हो जाएगा कि इस केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई. सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/CD0LlXtF0_J/?utm_source=ig_web_copy_link

बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के कुछ पन्ने उनके परिवार ने रिलीज किए थे. जिससे सुशांत के 2020 प्लान्स के बारे में पता चला. सुशांत की डायरी के इन्हीं पन्नों पर कमेंट करते हुए उनकी बहन श्वेता ने लिखा- कोई ऐसा शख्स जिसके सॉलिड प्लान हो. जिसे ये पता हो कि सपनों को हकीकत में कैसे बदलना है. जो पॉजिटिविटी से भरा हो. मेरे भाई मैं तुम्हें सैल्यूट करती हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button